google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रंगदारी मांगने के आरोप में कथित महिला और पुरुष पत्रकार को किया गिरफ्तार...

Oct 5, 2023
1 min read













































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

गाजियाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दुकानदारों और होटल व्यवसायियों से रंगदारी मांगने और खुद को पत्रकार बताने वाले कथित एक महिला और एक पुरुष पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में थाना इन्दिरापुरम पुलिस ने दुकानदारों से रंगदारी मांगने और फर्जी ट्वीट कर धमकाने वाली एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। थाना इन्दिरापुरम में पीड़िता ने करुणा शर्मा के विरुद्ध जयपुरिया मार्केट के दुकानदारों से रंगदारी मांगने, फर्जी ट्वीट करने व पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने के सम्बन्ध मे एक मामला दर्ज करवाया गया था। आरोप के मुताबिक करुणा शर्मा पिछले 15 दिनों से अलग-अलग ट्वीटर अकाउंट से फर्जी ट्वीट कर दुकानदारों से रंगदारी की मांग करते हुए परेशान कर रही थी।


मार्किट नहीं खुलने देने की धमकी दे रही थी। दूसरे मामले में थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम ने एक होटल मालिक से रंगदारी मांगने व धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना इन्दिरापुरम पुलिस में वादी सूरजपाल ने मन्नू भारद्वाज उर्फ मोनू के विरुद्ध होटल पर आकर साफ-सफाई करने वाली महिलाओं की वीडियो बनाकर रंगदारी मांगने व रंगदारी न देने पर धमकी देने के सम्बन्ध में मामला दर्ज करवाया था। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने होटल में आकर साफ-सफाई करने वाली महिलाओं का वीडियो बनाया और होटल मालिक से पैसे मांगे। आरोपी ने होटल में गलत काम होने और होटल मालिक को बदनाम करवाने की भी धमकी दी थी। पुलिस ने नामजद अभियुक्त मन्नू भारद्वाज उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html