google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे सभी, 9 शिशुओं की मौत...

Dec 8, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुर्शिदाबाद - मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पिछले 24 घंटों में नौ नवजात शिशुओं की मौत की खबर आ रही है। इसके बाद बंगाल में हडकंप मच गया है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में हुई इस घटना पर मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने एक जांच समिति गठित कर दी है।


मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों का दावा है कि एसएनसीयू वार्ड की क्षमता 54 बच्चों की है, लेकिन करीब 100 नवजात शिशुओं को भर्ती किया जाता है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है। ज्यादातर बच्चे बेहद खराब हालत में रेफर किए गए थे और मौतें हो गईं। मरने वाले ज्यादातर बच्चों का वजन कम था।


कॉलेज के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि जंगीपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के नवीनीकरण के कारण सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जा रहा है। नतीजतन, अस्पातल पर मरीज भर्ती का दबाव बढ़ गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html