google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कालका-शिमला रेल लाइन पर क्रिसमस से नववर्ष तक सभी ट्रेनें पैक...

Dec 21, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

हिमाचल- विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल लाइन पर क्रिसमस से नववर्ष तक सभी ट्रेनें पैक हो गई हैं। सभी ट्रेनों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। अब वेटिंग में भी कई यात्री टिकट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं रोजाना टिकट काउंटर पर जाकर भी लोग ट्रेन की टिकट लेने के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। लेकिन वेटिंग अधिक होने के चलते उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहा है। खास बात यह है कि ट्रेनें 21 दिसंबर से ही पूरी पैक हैं। इस बार व्हाइट क्रिसमस की आस को लेकर भी लोगों ने पहले ही ट्रेनों में कालका से शिमला तक की बुकिंग करवाई है।


गौर रहे कि देश-विदेश से आने वाले अधिकतर पर्यटक क्रिसमस और नववर्ष का जश्र मनाने के लिए हिमाचल आते हैं। ऐसे में वह टॉय ट्रेन का आनंद लेकर कालका से शिमला पहुंचते हैं। हिमाचल की खूबसूरत और हसीन वादियों का लुत्फ उठाते हैं। यही कारण है कि इस बार क्रिसमस से पांच दिन पहले ही पर्यटकों ने कालका-शिमला ट्रेन में अग्रिम बुकिंग करवा दी है।


जबकि कई लोग टिकट की आस में भी बैठे हुए हैं। हालांकि पर्यटकों की संख्या को देखते हुए बोर्ड की ओर से स्पेशल ट्रेन को भी चलाया गया है। वह भी रोजाना भरकर शिमला पहुंच रही है। इसके अलावा भी अब अन्य ट्रेनों में एडवांस बुकिंग चली हुई है। इस वर्ष गर्मियों और बरसात में ट्रैक को नुकसान के बाद रेलगाड़ियां न चलने से लोग लुत्फ नहीं उठा पाए थे।


हिमालयन क्वीन में 213 तक की वेटिंगकालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन पर 23 दिसंबर को हिमालय क्वीन में 213 वेटिंग चली हुई है। 24 दिसंबर को 193 और 25 दिसंबर को 152 वेटिंग है। इसी तरह अन्य ट्रेनें जिसमें स्पेशल ट्रेन में 23 दिसंबर को 45, 24 दिसंबर को 30 और 25 दिसंबर को 14 वेटिंग अभी तक चली हुई है। अन्य ट्रेनों में भी यही हाल है।


स्पेशल सहित सात ट्रेनों की आवाजाहीवर्तमान में अभी कालका-शिमला रेल लाइन पर स्पेशल ट्रेन के साथ सात ट्रेनों की आवाजाही हाेती है। पहली ट्रेन 03:45 बजे कालका से शिमला के लिए रवाना होती है। धरोहर पर कालका-शिमला एक्सपे्रस, कालका-शिमला स्पेशल, हिमदर्शन, शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस, कालका-शिमला स्पेशल और कालका-शिमला अप-डाउन मिक्स चल रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html