google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गरीबों पर केंद्रित हैं सरकार की सभी योजनाएं - कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी.....

Dec 20, 2023
2 min read




























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नैनीताल - कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ साल में भारत का नाम विश्व पटल पर ऊंचा हुआ है. देश में सभी योजनाएं गरीबों को केंद्र में रखकर बनाई गई है | उन्होंने बड़ी संख्या में जुटे लोगों को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई. जोशी ने कहा कि दून की 401 ग्राम पंचायतों और राज्य के 7795 ग्राम पंचायतों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान स्वास्थ्य की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी भी बनाए गए. दायित्वधारी ज्योति गैरोला ने सरकार की योजनाओं को सराहा. इस दौरान दायित्वधारी कैलाश पंत, जिला संयोजक रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, गीता कुमाई, पुष्पा पडियार, मदन मोहन शर्मा, अनीता सक्सेना आदि मौजूद रहे |

पूर्व डीजीपी अशोक कुमार कराएंगे यूपीएससी के इंटरव्यू की तैयारी राज्य के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार अब रिटायरमेंट के बाद युवाओं का भविष्य संवारने में जुट गए हैं | अब वे युवाओं को यूपीएससी के इंटरव्यू की तैयारी कराएंगे. इसके लिए उन्होंने अभियान यूपीएससी शुरू किया है. पूर्व डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि यूपीएससी का मेंस रिजल्ट जारी हो चुका है. इसमें सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए अब इंटरव्यू बड़ी बाधा है. जिसके लिए सही गाइडेंस सबसे ज्यादा जरूरी है. इसी मकसद से वे अपने अनुभव व सीख के आधार पर युवाओं की इंटरव्यू में अच्छा प्रदर्शन करने के टिप्स देंगे.


बिजली की दरों में बढ़ोतरी का विरोध

विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भिजवाया गया, उन्होंने उत्तराखंड में बिजली की दरों में बढ़ोतरी का विरोध किया. सीपीआई नेता समर भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश कहलाता है | इसलिए, यहां बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होनी चाहिए, उन्होंने सरकार से इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की है | इस दौरान सीपीएम के नेता अनंत आकाश, राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के नेता नवनीत गुसाईं, किसान सभा के सुरेंद्र सजवाण, जनवादी महिला समिति से इंदू नौडियाल, सीआईटीयू के कृष्ण गुनियाल, इफ्टा के हरिओम पाली, पहाड़ी पार्टी के मोहन सिंह नेगी, पीपुल्स फोरम के जयकृत कंडवाल, सुरेश कुमार, एटक के एसएस रजवार मौजूद थे |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html