सभी आरोपी फरार, स्वास्थ्य कर्मचारी की हत्या...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
गरियाबंद/राजिम- मामूली विवाद पर युवक की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप समोदा नगर पंचायत सीएमओ केशराम साहू और उसके रिश्तेदारों पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार हैं |
मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदर का है, जहां गोहरापदर में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ नेमसिंह ध्रुव की आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल नेमसिंह की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के दौरान न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments