google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हुई अलीशा अंसारी....छोटी उम्र में कर दिखाया ये काम...

Oct 1, 2023
1 min read




































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में शहर की बेटी अलीशा अंसारी को सम्मानित किया है। अलीशा को सन 2021-22 में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत अच्छे सामाजिक कार्य करने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। वे शहर की मौदहापारा रहने वाली है और वर्तमान में सीएमडी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। अलिशा रायगढ़ में स्कूलिंग करने के बाद वे बिलासपुर चली गई, बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडक़र महिला सशक्तीकरण और बालिका अधिकार से जुड़े कामकाज में अच्छे कार्य के साथ बिलासपुर के नेवशा गांव को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत गोद लिया गया था।


उस गांव में अलीशा के नेतृत्व में पानी टंकी और तालाब से जुड़े सराहनीय कार्य किया गया, इन सभी कार्यों के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म ने सम्मानित किया है। अलीशा के पिता नौशाद शहर में सिविल कॉन्ट्रेक्टर और माता नजमा अंसारी गृहणी है। अलीशा 3 भाई और बहनों में सबसे बड़ी है। अलीशा के साथ समाज सेवाओं में योगदान के लिए 52 व्यक्तियों को ये पुरस्कार प्रदान किया गया है। शुक्रवार को इस सम्मान कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया।

स्वयंसेवी सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करता है। एनएसएस केन्द्रीय क्षेत्र का कार्यक्रम है जिसकी शुरूआत 1969 में की गई थी इसका प्राथमिक उद्देश्य स्वयंसेवी प्रयासों के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं के व्यक्तित्व का विकास और चरित्र निर्माण में योगदान करना है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html