google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टाइगर दिखने के बाद गांव में अलर्ट, वन विभाग कर रही मॉनिटरिंग.....

Dec 31, 2023
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मनेंद्रगढ़ जिला के पंचायत झगराखंड में रिहायशी इलाके में टाइगर देखे जाने के बाद गांव वालों में दहशत का माहौल है. टाइगर देखे जाने की सूचना जैसे ही इलाके में फैली दर्जनों गांव में दहशत का माहौल बन गया, गांव के लोग शाम ढलते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गये हैं, गांव वाले अब अपने खेतों और रात के वक्त घरों से निकलने में भी डर रहे हैं. खोंगापानी रोड पर बाघ देखे जाने की सूचना वन विभाग की टीम को भी दी गई, वन विभाग की टीम ने भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है |


वही वन मंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने कहा है कि बाघ सबसे पहले 28 दिसंबर की शाम को पांच बजे झगराखंड के पास दिखा, जिस वक्त बाघ को देखा गया उस वक्त बाघ खोंगापानी की ओर से झूमर नाला की ओर निकल रहा था. डीएफओ ने भी सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है. वन विभाग की टीम भी लगातार बाघ की मॉनिटरिंग कर रही है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html