google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित...

Jan 22, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के मेरठ जोन मे अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सात जिलों में अलर्ट घोषित किया है। इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) मेरठ जोन, डी.के. ठाकुर ने बताया कि 20 से 26 जनवरी तक श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जोन के सात जनपदों में अलर्ट घोषित किया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर मेरठ जोन के सभी सात जिलो के पुलिस अधीक्षको से बैठक की जा चुकी है। सभी को मेरठ जोन की तरफ से पर्याप्त फोर्स मुहैया करा दी गई है, जिसमें 22 जनवरी को 6 कंपनी पीएसी और आरएएफ दी गई है।


सभी संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक फोर्स के साथ सड़कों पर उतरकर शहर और देहात के हालात पर नजर रखेंगे। उसके बाद भी अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। तत्काल प्राथमिक दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। एडीजी ने कहा कि पुलिस को आदेश दिया गया है कि लाउडस्पीकर के जरिए लोगों को सर्तक करें। कोई भी व्यक्ति इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्‍तेमाल करेेेगा तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सभी जिलो में पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। कानून व्यवस्था का पालन पूरी सख्ती से साथ कराया जाएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html