google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर अक्षय कुमार ने लिखा इमोशनल पोस्ट.......

Aug 22, 2023
1 min read






































































पॉपुलर एक्टर पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म ‘ओएमजी 2’ को लेकर चर्चा में थे। ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचा रही है। लेकिन अब उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया। पंकज त्रिपाठी के पिता ने 99 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है। पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर अक्षय कुमार ने दुख जताया है।


ओएमजी 2’ एक्टर अक्षय कुमार ने अपने को-स्टार पंकज त्रिपाठी के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘मेरे मित्र और सह-कलाकार पंकज त्रिपाठी के पिताजी के देहांत के समाचार से बहुत दुःख हुआ। मां-बाप की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता। प्रभु उनके पिताजी की आत्मा को अपने चरणों में जगह दें। ॐ शांति।’ इसके साथ ही अक्षय कुमार ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।


पिता से बेहद करीब थे पंकज त्रिपाठी

कज त्रिपाठी पिता के निधन से वो बुरी तरह टूट गए हैं। पकंज त्रिपाठी के परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान में लिखा है, ‘हम बेहद दुख के साथ इस बात की पुष्टि करते हैं कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार 99 साल जिंदगी के जिए। उनकी अंतिम यात्रा आज ही परिजनों के बीच संपन्न होगी। पंकज त्रिपाठी अभी अपने गांव गोपालगंज के लिए निकल गए हैं।’

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html