अक्षर पटेल ने गेंदबाजी में लगाया दोहरा शतक...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने टी20 में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. पटेल ने रविवार को इंदौर में अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ भारत के दूसरे टी20 मैच के दौरान इस मुकाम पर पहुंचे। मैच में, अक्षर ने चार ओवरों के अपने कोटे में 17 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने कप्तान इब्राहिम जादरान और गुलबदीन नायब का विकेट लिया, जो अर्धशतक बनाकर खतरनाक दिख रहे थे।
अब अपने टी20 करियर में अक्षर के नाम 27.95 की औसत और 6.97 की इकॉनमी रेट से 200 विकेट हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/21 है।
भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (290 मैचों में 336 विकेट) हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments