अखिलेश यादव नवरात्र पर करेंगे वीआईपी सीटों के प्रत्याशियों का एलान.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वीआईपी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान नवरात्र पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में केंद्र से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यही है कि बहुजन समाज जिस दल के साथ खड़ा हो जाता है उस दल की सत्ता बन जाती है।
आज आंकड़े बताते हैं कि पिछड़े, दलित और खासकर अल्पसंख्यक मुसलमान हर जगह पीछे हैं। आज हर समाज के लोग कह रहे हैं कि जातीय जनगणना हो और आबादी के हिसाब से हक और सम्मान मिले। अखिलेश यादव रविवार को यहां एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में बोल रहे थे।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments