देवरिया कांड को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उप्र के देवरिया जिले में गांधी जयंती के दिन आज सोमवार को एक हत्या के बदले विरोधी पक्ष के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गयी। यह सनसनीखेज हत्याकांड देवरिया जिले की रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर गांव में हुआ। इस हत्याकाण्ड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संवेदना जताने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा।
उन्होंने कहा कि काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों की जिंदगी वापस आ जाती। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने हत्याकांड की तत्काल उच्चस्तरीय जांच की मांग की। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा, ‘देवरिया की घटना शासन की नाकामी और प्रशासन की लापरवाही या संलप्तिता की वजह से हुई है। काश मुख्यमंत्री के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘इंसाफ के लिए जरूरी है कि हत्याकांड की परतों को उतारा जाए।’






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments