google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अखिल यदु ने 65 किलोग्राम वर्ग में पहला स्थान हासिल कर रायपुर का मान बढ़ाया....

Nov 30, 2025
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय दूसरे चरण की कुश्ती प्रतियोगिता में पंडित रविशंकर जोन के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अखिल यदु ने अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में हासिल की गई।

अखिल यदु का चयन अब आगामी जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है, जिससे उन्होंने रायपुर जिले को गौरवान्वित किया है।


अपनी उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिल ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने कोच, परिवार और मित्रों को देते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में वे और बेहतर प्रदर्शन कर रायपुर जिले का नाम और ऊँचा करने का संकल्प रखते हैं।


इससे पूर्व भी अखिल यदु ने रायपुर संभाग की शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता था।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html