अकासा एयरलाइन शेयर बाजार में होगी लिस्ट.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
दिवंगत दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की एयरलाइंस कंपनी अकासा एयर शेयर बाजारों लिस्ट होने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना इस दशक के आखिरी तक शेयर बाजार में लिस्ट हो सकती है। एयरलाइन के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) विनय दुबे ने यह जानकारी दी। अकासा एयर जल्द ही इंटरनेशनल ऑपरेशन शुरू करने वाली है और 100 से अधिक विमानों का ऑर्डर देने वाली है।
दुबे ने कहा कि अकासा इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) लाने से पहले कंपनी अपनी ओर से और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। करीब 14 माह पुरानी एयरलाइन 16 घरेलू डेस्टिनेशन के बीच प्रति सप्ताह 750 फ्लाइट्स का संचालन करती है।
एयरलाइन की चालू वित्त वर्ष के अंत तक इंटरनेशनल सर्विसेज शुरू करने योजना है। कंपनी ने 76 बोइंग 737 मैक्स विमानों का ऑर्डर दे दिया है, जो 2027 के मध्य तक शामिल हो जाएंगे। अकासा एयर में फिलहाल 20 विमान हैं और 2023 के अंत तक कंपनी की तीन अंक में विमानों का ऑर्डर देने की योजना है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments