google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

2 अक्टूबर शुष्क दिवस के मद्देनजर अकलतरा पुलिस का अवैध शराब पर बड़ा प्रहार...

1 hour ago
2 min read
  • 02 अक्टूबर शुष्क दिवस में नशे के कारोबार करने का थी तैयारी अकलतरा पुलिस ने किया मंसूबा नाकाम |

  • नशे के सौदागरो की तैयारी पर अकलतरा पुलिस की कार्यवाही,अवैध कारोबार का भाडाफोड, सुरक्षित समाज का संकल्प |

  • अवैध देशी प्लेन शराब, मसाला, अग्रेजी विस्की, बीयर सहित कुल 184 लीटर भारी मात्रा में बिक्री हेतु अपने कब्जे में रखने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार |



















  • आरोपी टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे उम्र 41 वर्ष वार्ड क्र 12 अकलतरा गुरूघासीदास मोहल्ला थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ.ग. |

  • आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 (2), 59(क) के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर |

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

जांजगीर चाम्पा :- दिनांक 29.09.2026 पुलिस मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय (भा.पु.से) के दिशानिर्देशन में 02 अक्टूबर शुष्क दिवस के मददेनजर अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एंव बिक्री के विरूध्द जिला जांजगीर चांपा के थाना एंव चैकी क्षेत्रो मे विशेष अभियान चलाया जा रहा है |

इसकी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. युलैंण्डन यार्ड के मार्ग दर्शन एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अकलतरा पुलिस को दिनांक 28.09.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि टेकूलाल बंजारे पिता परदेशी बंजारे उम्र 41 वर्ष वार्ड क्र 12 अकलतरा गुरूघासीदास मोहल्ला थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) के द्वारा 02 अक्टूबर शुष्क दिवस में अवैध रूप से देशी प्लेन, मसाला, अग्रेजी विस्की शराब एंव बीयर बिक्री करने हेतु अपने घर के भीतर तहखाना एंव गुप्त कमरो में छुपाकर रखा है |

जिसे घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से मकान तलाशी के दौरान 180 एमएल की देशी प्लेन मंदिरा शोले ब्रांड शराब 610 नग, रोमियो देशी प्लेन मंदिरा शराब की 128 नग, सुपर 30 देशी प्लेन मंदिरा शराब की 21 नग, शेरा देशी मशाला शराब 07 नग, सुपर 30 मशाला शराब की 17 नग, अंग्रेजी जम्मू स्पेशल विस्की शराब की 71 नग, अंग्रेजी ग्रांड कोलबिया स्पेश्ल विस्की की शराब 57 नग, अंग्रेजी गोवा स्पेशल विस्की की शराब 09 नग, अंग्रेजी मेकडावल नंबर 01 शराब की 23 नग एंव सिम्बा एक्सट्रा बियर 22 नग कुल जुमला शराब 184 लीटर कीमती 88550 रूपये को जब्त किया गया |

आरोपी के निवास कब्जे से गवाहों के समक्ष भारी मात्रा में शराब जब्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 587/ 26 धारा 34 (2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् कार्यवाही कर आरोपी टेकूलाल बंजारे को गिरफ्तार कर दिनांक 29.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


पुलिस अधीक्षक की प्रभावी रणनीति -अवैध शराब पर सख्त प्रहार, सूचना तंत्र मजबूत कर सख्त त्वरित कार्यवाही एंव शुष्क दिवस का उल्लघन कर अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरूध्द नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।


उपरोक्त कार्यवाही में अनु.अधि. पुलिस डां. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, निरी. जय साहू थाना प्रभारी,, सउनि दाउलाल बरेठ, म.प्र.आर. स्वाती गिरोलकर आर. महेन्द्र राज, आर. शेषनारायण साहू आर. शैलेन्द्र राठौर, राजेन्द्र कहरा, कृष्णा पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html