महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी को लेकर अजित का बयान चर्चा में........

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चर्चाओं के बीच डिप्टी सीएम अजित पवार ने बड़ा बयान दिया है। अजित ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं, वे अच्छा काम कर रहे हैं। हम दोनों (अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस) इस कुर्सी की चाहत क्यों रखें। वे पुणे में चांदनी चौक मल्टी लेवल ब्रिज के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
वहीं उपमुख्यमंत्री अजित ने महाराष्ट्र सरकार में अनबन के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अजित ने कहा, यह बेवजह अफवाह फैला दी गई कि अजित और देवेंद्र की नजर सीएम की कुर्सी पर है। सीएम की एक ही सीट है। उस पर पहले से कब्जा है तब हम दोनों इसकी चाहत क्यों रखेंगे? वैसे भी सीएम शिंदे अच्छा काम कर रहे हैं। हम तीनों ही विकास कार्यों में लगे रहने वाले नेता हैं। हमें आपस में जो आवंटित किया गया है उससे संतुष्ट हैं।
अजित ने पुणे काउंसलिंग हॉल में मेट्रो को लेकर बैठक की। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों के साथ विभिन्न मसलों पर चर्चा की। वहीं, वीएसआई की बैठक में शामिल नहीं होने पर अजित ने कहा बैठक में शामिल होने के लिए एनसीपी चीफ शरद पवार पहुंचे थे। मीटिंग का न्यौता अजित पवार को भी दिया गया था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments