google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे अजीत कुकरेजा, कल निकालेंगे विशाल नामांकन रैली...

Oct 30, 2023
2 min read






































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर- कांग्रेस पार्टी में टिकट वितरण के बाद से ही लगातार बगावत बढ़ती जा रही है। अब कांग्रेस पार्षद और एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।आज 30 तारीख को सुबह 10.30 दस बजे वो तेलीबांधा से रैली निकालेंगे। रैली के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। अजीत रायपुर उत्तर से दावेदारी कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी ने यहां से मौजूदा विधायक कुलदीप जुनेजा को ही दुबारा टिकट दिया है। इसके बाद से सिंधी समाज की भी नाराजगी खुल कर सामने आई थी। अब अजीत कुकरेजा रायपुर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। इसके लिए समाज के लोग स्कैनर के माध्यम से 11 रुपए भी जमा कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की ओर से टिकट वितरण होने के बाद सिंधी समाज ने बैठक की थी।


इस बैठक में यह फैसला लिया गया की पार्टी की ओर से किसी भी समाज के प्रत्याशी को टिकट नहीं दी गई है इसलिए समाज की ओर से जो प्रबल दावेदार हैं उन्हें मैदान में उतारा जाए। अजीत कुकरेजा कल दो नामांकन दाखिल करेंगे। एक कांग्रेस पार्टी से और एक निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में। कुकरेजा ने कहा – मुझे उम्मीद है कि पार्टी उचित प्रत्याशी को मौका देगी इसलिए दोनों नामांकन जमा कर रहा हूं पार्टी मौका नहीं देगी तो निर्दलीय चुनाव लडूंगा। अजीत कुकरेजा ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा हुई है। सह प्रभारी चंदन यादव से फ़ोन पर चर्चा हुई है। मैंने सभी को स्पष्ट कर दिया है की कल नामांकन दाखिल करूंगा। समाज की ओर से लोगों का साथ लगातार मिल रहा है। सिंधी समाज के सदस्य शिव ग्वालानी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी की ओर से समाज की उपेक्षा हुई है। पार्टी ने समाज से किसी को भी टिकट नहीं दिया है। इसलिए अब समाज चाहता है कि उनके ओर से प्रबल दावेदार हैं वो निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html