google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरटेल बिजनेस ने अपनी शानदार स्मार्ट आईओटी सॉल्यूशंस के साथ अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के लिए 20 मिलियन स्मार्ट मीटरों को संचालित करने का करार किया

Jan 14, 2024
3 min read


































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

गुरुग्राम, भारत, 09 जनवरी, 2024: भारत के प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती एयरटेल की बी2बी इकाई, एयरटेल बिजनेस ने आज घोषणा की कि यह अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के लिए 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटर्स को सशक्ति करेगी।


एयरटेल अपने राष्ट्रव्यापी मजबूत संचार नेटवर्क के माध्यम से एईएसएल के लगाए गए स्मार्ट मीटर्स के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके अलावा, एनबी-आईओटी, 4जी और 2जी द्वारा संचालित बदलाव लाने वाले स्मार्ट मीटरिंग समाधानों से एईएसएल को स्मार्ट मीटर्स और हेडएड ऐप्लिकेशंस के बीच रियल टाइम कनेक्टिविटी और महत्वपूर्ण डेटा का आसानी से स्थानांतरण सुनिश्चित होगा। यह समाधान एयरटेल के आईओटी प्लैटफॉर्म 'एयरटेल आईओटी हब' से पावर्ड होंगे। यह प्लैटफॉर्म आधुनिक विश्लेषणों और नैदानिक क्षमताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा यह वास्त विक समय में जानकारी और सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को अपने ऊर्जा खपत पर बेहतर नियंत्रण रखने में आसानी होगी। अदाणी एनर्जी सॉलूशंस के पास असम, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की बिजली कंपनियों से 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटर्स के ऑर्डर्स हैं।


एयरटेल बिजनेस (इंडिया) के सीईओ, गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि, "भारत का स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम सरकार के सबसे महत्त्वपूर्ण नीतिगत सुधारात्मक कदमों में से एक है। ये मीटर स्मार्ट ग्रिड्स के लिए महत्वपूर्ण आधार और बिजली क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए बुनियादी शक्ति हैं। एयरटेल को उम्मीद है कि इसकी एनबी-आईओटी टेक्नोपलॉजी बेहतर कवरेज, उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटरों को जोड़ने और संभालने के लिए यूटिलिटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हमें अदाणी ग्रुप के साथ लम्बे और लाभदायक सम्बन्ध बनाने और यूटिलिटीज के डिजिटलीकरण के लिए उनकी कोशिशों में मदद करने की आशा है।"


अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड के सीईओ, कंदर्प पटेल ने कहा कि, "भारत की महत्वाकांक्षा रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) यानी पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना से बिजली प्रदान करने का तरीका बदल रहा है और एईएसएल को इस बुनियादी बदलाव में सबसे आगे होने पर गर्व है। एयरटेल के साथ हमारी साझेदारी सभी के लिए एक ज्यादा कुशल, ज्यादा दक्ष ग्रिड का नजरिया हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम का प्रतीक है। इस रणनीतिक गठबंधन को दोनों संगठनों की सबसे बेहतरीन टी एंड डी में हमारी गहरी विशेषज्ञता और एयरटेल के जबरदस्त राष्ट्रव्यापी नेटवर्क और एनबी-आईओटी तथा 4जी एलटीई सहित आईओटी के व्याडपक समूह का लाभ प्राप्त होगा यह शक्तिशाली संयोजन हमें सम्पूर्ण भारत में बिना किसी परेशानी के 20 मिलियन से अधिक स्मार्ट मीटरों को लगाने की क्षमता प्रदान करेगा। इसके साथ हम बिजली उपभोग के रियल-टाइम डाटा के साथ लाखों उपभोक्ताओं को सशक्त कर सकेंगे और वितरण नेटवर्क में अक्षमताओं को दूर करने में भी सफल होंगे।"


एयरटेल के बारे में...

भारत में मुख्यालय वाला, एयरटेल एक वैश्विक संचार समाधान प्रदाता है जिसके दक्षिण एशिया और अफ्रीका के 17 देशों में 500 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन मोबाइल ऑपरेटरों में शुमार है और इसका नेटवर्क दो अरब से अधिक लोगों को कवर करता है। एयरटेल भारत का सबसे बड़ा एकीकृत संचार समाधान प्रदाता और अफ्रीका में दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर है। एयरटेल के खुदरा पोर्टफोलियो में हाई-स्पीड 4जी/5जी मोबाइल ब्रॉडबैंड, एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर शामिल है जो रैखिक और ऑन-डिमांड मनोरंजन, संगीत और वीडियो, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाओं तक फैली स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ 1 जीबीपीएस तक की गति का वादा करता है। एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए, एयरटेल समाधानों की एक श्रृंखला प्रदान करता है जिसमें सुरक्षित कनेक्टिविटी, क्लाउड और डेटा सेंटर सेवाएं, साइबर सुरक्षा, IoT, विज्ञापन तकनीक और क्लाउड-आधारित संचार शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए, www.airtel.com/ पर जाएं

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html