google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयरटेल ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 के लिये स्पेशल प्‍लान्‍स की घोषणा की....

Oct 6, 2023
1 min read





































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:

नई दिल्‍ली, 5 अक्‍टूबर, 2023: जैसा कि आज से देश भर में क्रिकेट के प्रति दीवानगी छा रही है, एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिये विस्तृत फायदों के साथ स्पेशल क्रिकेट प्‍लान्‍स की घोषणा की है।


सारे प्रीपेड ग्राहकों के लिये एयरटेल ने एक खास डाटा पैक लॉन्‍च किया है, ताकि मैचों की स्‍ट्रीमिंग करते वक्‍त ग्राहक कनेक्‍टेड रहें और उनका डाटा खत्‍म न हो।

• अब 99 रूपये में 2 दिनों के लिये अनलिमिटेड डाटा मिलेगा...

• 49 रूपये में 1 दिन के लिये 6जीबी डाटा मिलेगा....


एयरटेल डीटीएच स्पेशल रिचार्ज ऑफर्स के लिये स्‍टार के साथ गठजोड़ कर रहा है। कंपनी ने ग्राहकों के लिये स्‍टार स्‍पोर्ट्स के पोर्टफोलियो से चैनलों को ऐड करने की प्रकिया भी आसान बना दी है। एयरटेल एक्‍सट्रीम बॉक्‍स पर ग्राहकों के लिये एक क्विक-ऐक्‍सेस प्रोमो-रेल चलाई जा रही है, ताकि वे क्रिकेट मैच के प्रसारण को तुरंत अपनी पसंदीदा भाषा में चला सकें।


सोशल कैम्‍पेन : क्रिकेट के प्रति दीवानगी बढ़ाने के लिये एयरटेल एक सोशल मीडिया कैम्‍पेन लॉन्‍च कर रहा है और क्रिकेट के सभी दीवानों के लिये अलग-अलग प्‍लेटफॉर्म्‍स को सक्रिय कर रहा है।


ओपनसिग्‍नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारती एयरटेल के यूजर्स इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) वर्ल्‍ड कप 2023 के स्‍टेडियमों में नेटवर्क के बेहतरीन अनुभव और सबसे तेज अपलोड स्‍पीड का आनंद उठाते हैं। 05 अक्‍टूबर, 2023 से शुरू हुए आईसीसी वर्ल्‍ड कप के पहले ही, ओपनसिग्‍नल ने भारतीय मोबाइल ऑपरेटर्स के प्रदर्शन का आंकलन करने के लिए सभी स्‍टेडियमों में मोबाइल नेटवर्क के अनुभव को परखा था। खासकर 5जी नेटवर्क पर एयरटेल ने सभी स्‍टेडियमों में वॉइस ऐप्‍स के साथ सबसे बढि़या अनुभव दिया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html