google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छठ महापर्व को लेकर हवाई सफर हुआ महंगा...

Nov 15, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बिहार- जैसे जैसे छठ पर नजदीक आ रहा वैसे दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद से दरभंगा आने वाली विमानों का किराया आसमान छूने लगा है। एक बार फिर लोगो को छठ पर हवाई सफर करना परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अभी हाल ही बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने बढ़े हुए किराया का विरोध जताया तो अचानक विमान कम्पनियों ने अपना किराया घटा दिया था। एक बार फिर से किराया बढ़ जाने से लोगो की परेशानी बढ़ गई है |


कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे | आज यानी 15 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 21677 रुपये है। वहीं कोलकाता से दरभंगा आने के लिए यात्रियों को 10934 रुपये देने होंगे। इसी तरह मुंबई से दरभंगा के लिए 17900 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा के लिए 18125 रुपये देने होंगे। 16 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा के फ्लाइट की टिकट 11753 रुपये में मिल रही। वहीं कोलकाता से दरभंगा के लिए 10304 रुपये, मुंबई से दरभंगा के लिए 14876 रुपये में टिकट मिल रहा है। इतना ही नहीं हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये खर्च करने होंगे।


19 नवंबर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये, 17 नवंबर को यात्रियों को दिल्ली से दरभंगा आने के लिए 11753 रुपये, कोलकाता से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये, मुंबई से दरभंगा आने के लिए 11564 रुपये और हैदराबाद से दरभंगा आने के लिए 11825 रुपये के टिकट खरीदने होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि जब बिहार में लोकआस्था का महापर्व लोग 19 नवंबर को लोग मना रहे होंगे उस दिन विमान कम्पनियों ने किराया घटा दिया है।


19 नवम्बर को दिल्ली से दरभंगा का किराया 6871 रुपये है जबकि कोलकाता से दरभंगा का किराया 7784 रुपये है। मुम्बई से दरभंगा के लिए 20 नवम्बर का किराया 8840 रुपये है। हैदराबाद से दरभंगा का किराया 8150 रुपया दिख रहा है। छठ के बाद अगले तीन से चार दिनों तक इन विमानों का किराया कम दिख रहा है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html