कार्डियक अरेस्ट से दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के पायलट की हुई मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली- कुछ महीनों में पायलट की मौत के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब गुरुवार को तीसरी ऐसी घटना सामने आई है, जहां किसी युवा पायलट की कार्डियक अरेस्ट से जान चली गई है । गुरुवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (आईजीआई) एयरपोर्ट पर दिल का दौरा पड़ने से एयर इंडिया के एक पायलट की मौत हो गई। इमरजेंसी कंडिशन एयर इंडिया ऑफिस के लेवल 3 पर सामने आई, जहां साथी कर्मचारियों द्वारा कैप्टन हिमानील कुमार को सीपीआर दिया गया।
और फिर बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की मुताबिक 16 नवंबर को लगभग 11.35 बजे एयर इंडिया एयरलाइंस के कमांडर हिमानील कुमार जिनकी उम्र लगभग 37 वर्ष की थी, उनको लेवल 3 एयर इंडिया ऑफिस में कार्डियो अरेस्ट महसूस हुआ। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि को-स्टाफ के सीपीआर देने के तुरंत बाद उनको मेदांता मेडिकल सेंटर में रेफऱ कर दिया गया।
जहां एक डॉक्टर से सीपीआर और प्राथमिक उपचार प्राप्त करने के बावजूद भी वह बेहोशी की हालत में रहे। बाद में डॉ. नवीन ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, एयर इंडिया के पायलट को उनकी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट माना गया, जिसमें थकान के कोई लक्षण नहीं दिखे। गौरतलब है कि पायलट दिवाली की छुट्टियों के बाद ड्यूटी पर लौटा था।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments