एयर इंडिया लांच किया अपना नया लोगो

टाटा ग्रुप्स ऑफ़ कंपनी (टाटा समूह) की एयरलाइंस बन चुकी एयर इंडिया (Air India) ने अपने नए लोगो को लॉन्च कर दिया है | एयर अब नए लोगो, ब्रांड और पहचान के साथ नजर आएगी | एयर इंडिया का नया लोगो असीमित संभावनाओं के प्रतीक को दर्शाता है | एयर इंडिया पिछले 15 महीने से नए लोगो पर काम कर रहा था | कंपनी ने कहा कि एयर इंडिया का नया लोगो दि विस्ता सोने की खिड़की के फ्रेम के शिखर से प्रेरित है, जो असीमित संभावनाओं, प्रगतिशील और भविष्य के लिए एयरलाइन के साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण से भरे दृष्टिकोण को दर्शाता है | नए लोगो के लॉन्चिंग पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि, एयर इंडिया को आज हम नए विजन के साथ पेश कर रहे हैं |
फ्यूचरब्रांड के साथ मिलकर इस नए लोगो को डिजाइन किया गया है | एयर इंडिया के यात्रियों को नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा जब एयर इंडिया की पहली एयरबस A350 उसके बेड़े में नए लोगो के साथ शामिल होगी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments