एअर इंडिया ने महाराजा को किया फिट.....नए लोगो और डिजाइन का खुलासा

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एअर इंडिया ने अपने नए लोगो और डिजाइन का खुलासा किया। यानी एअर इंडिया अब नए लोगो, ब्रांड के साथ नजर आएगी। एअर इंडिया पिछले 15 माह से नए लोगो पर काम कर रहा था। एयरलाइन ने अपने लोगो के हिस्से के रूप में एअर इंडिया ने लाल, सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा। टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि नया लोगो असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास को दर्शाता है। एअर इंडिया के नए लोगो का नाम ‘द विस्टा’ होगा। एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया।
टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने कहा कि महाराजा वहीं रहने वाले हैं, जो हमारे पास वर्तमान में हैं, लेकिन थोड़े अपडेट के साथ। हम लोगों ने महराजा को थोड़ा और फिट बनाया है एअर इंडिया का नया लोगो एयरलाइन की नई पहचान और रीब्रांडिंग का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एअर इंडिया को आज हम नए विजन के साथ पेश कर रहे हैं।
चंद्रशेखरन ने कहा कि एअर इंडिया ने अपनी रीब्रांडिंग असीम संभावनाओं और आत्मविश्वास के साथ की है। उन्होंने कहा कि 15 महीनों के सफर में हम एअर इंडिया को दुनिया की सबसे बेहतरीन अनुभव , टेक्नोलॉजी, कस्टमर सर्विस और सेवा वाली विमानन कंपनी बना बना चाहते हैं। पिछले 12 महीने से एक मजबूत थीम को तैयार किया है और एयरलाइन के सभी कर्मचारियों को अपग्रेड किया जा रहा है। एअर इंडिया के सीईओ और एमडी कैंपबेल विल्सन ने कहा, नया ब्रांड एअर इंडिया को दुनिया भर के मेहमानों की सेवा करने वाली एक एक विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है। नए लोगो को फ्यूचरब्रांड के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है। एअर इंडिया के यात्रियों को नया लोगो दिसंबर 2023 से विमानों पर नजर आएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments