रायपुर में हुआ एयर होस्टेस का अंतिम संस्कार, किया गया है खून, जानें पूरा मामला...

मुंबई में बतौर ट्रेनी एयर होस्टेस काम रही रूपल ओगरे की हत्या के मामले में एक संदेही को गिरफ्तार किया गया है | उधर पोस्टमार्टम के बाद रूपल के शव को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर लाया गया , शहर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित घर से मृतका की शवयात्रा निकाली गई | इस दौरान रूपल के माता-पिता और भाई-बहन समेत हजारों लोग बिलख पड़े | छत्तीसगढ की राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्रनगर इलाके में रहने वाले चंद्रिका ओगरे रिटायर्ड सिविल इंजीनियर हैं | उनकी 3 बेटियां हैं और एक बेटा है, सबसे छोटी बेटी रूपल ओगरे पिछले दिनों मुंबई में एयर होस्टेस की ट्रेनिंग लेने गई थी, जिसकी मुंबई में बीते दिन पहले गला काटकर हत्या कर दी गई |
रूपल ने अपनी शिक्षा रायपुर से ही पूरी की थी , 12 वीं क्लास तक रायपुर के केपीएस स्कूल में पढ़ाई की | इसके बाद हायर एजुकेशन चंडीगढ़ से किया , घरवालों ने बताया कि रूपल बहुत ही शांत स्वभाव की थी | अपने मित्रों से मिलकर चलती थी और अपने परिवार की लाड़ली भी थी | बता दें कि रूपल अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्पलेक्स के एक फ्लैट में रविवार देर रात मृत पाई गई थी | सूचना मिलने के बाद पवई पुलिस की टीम रविवार रात करीब 9:45 बजे घटनाथल पर पहुंची |
पवई पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि रूपल अपनी बहन और उसके बॉयफ्रेंड के साथ फ्लैट में रहती थी | वो दोनों शहर से बाहर गए हुए थे और फ्लैट पर सिर्फ रूपल ही थी | जब रूपल ने अपने परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उन्होंने मुंबई में उसके स्थानीय दोस्तों से संपर्क किया और उन्हें फ्लैट पर जाने को कहा | जब दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने फ्लैट को अंदर से बंद पाया और घंटी का जवाब भी किसी ने नहीं दिया | बाद में उन्होंने स्थानी पवई थाना पुलिस से संपर्क किया, जिनकी मदद से दूसरी चाबी का प्रयोग कर फ्लैट खोला गया , उन्होंने बताया कि रूपल का गला रेता हुआ था और वह जमीन पर लहूलुहान पड़ी हुई थी |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments