google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

एयर फोर्स के हरक्यूलिस विमान ने अंधेरे में कारगिल हवाई पट्टी पर की सफल लैंडिंग...

Jan 7, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नई दिल्ली - भारतीय वायु सेना (IAF) की उपलब्धियों में रविवार को एक और बड़ा मील के पत्थर जुड़ गया। एयर फोर्स के हरक्यूलिस विमान (IAF C-130 J) ने कारगिल हवाई पट्टी पर रात के अंधेरे में सफल लैंडिंग की। यह मिशन चुनौतीपूर्ण वातावरण में भी भारतीय वायुसेना की बेजोड़ क्षमता को दिखाता है। रात के वक्त सफल लैंडिंग का वीडियो शेयर करते हुए IAF ने लिखा, ‘पहली बार IAF C-130 J विमान ने करगिल हवाई पट्टी पर नाइट लैंडिंग की है। रास्ते में इलाके को ढकते हुए इस अभ्यास ने गरुड़ के ट्रेनिंग मिशन को भी पूरा किया है।’

वायुसेना की ओर से इस ट्रेनिंग मिशन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई। पिछले साल नवंबर में IAF ने अपने 2 लॉकहीड मार्टिन C-130J-30 ‘सुपर हरक्यूलिस’ मिलिट्री ट्रांसपोर्ट विमानों को उत्तराखंड में अल्पविकसित हवाई पट्टी पर सफलतापूर्वक उतारा था। दरअसल, वहां एक निर्माणाधीन पहाड़ी सुरंग के अंदर कुछ श्रमिक फंसे हुए थे, जिन्हें बचाने में मदद के लिए इंजीनियरिंग इक्विपमेंट्स पहुंचाने की खातिर खराब मौसम में भी यह मिशन चलाया गया। यह कारनामा भी वायुसेना की बड़ी उपलब्धियों में से एक है।


गौरतलब है कि पिछले महीने तमिलनाडु में टूडुकुडी जिले का श्रीवेकुंटम रेलवे स्टेशन बाढ़ में चपेट में था। यहां तिरुचेंदुर-चेन्नई एगमोर चेंदूर एक्सप्रेस ट्रेन फंस गई थी, जिससे वायुसेना ने डेढ़ साल के बच्चे और उसकी गर्भवती मां सहित 4 लोगों को बचा लिया। NDRF सहित बचाव टीमें सड़कों पर पानी भरे होने के कारण फंसे हुए यात्रियों तक नहीं पहुंच पा रहे थे।


राज्य सरकार ने वायुसेना से बचाव और सहायता अभियान चलाने में मदद मांगी। दो टन राहत सामग्री लेकर हेलिकॉटरों ने सुलूर हवाई अड्डे से उड़ान भरी, लेकिन देर शाम को रोशनी कम हो जाने और मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उतर नहीं सके। सुबह में वायुसेना के तीन हेलीकॉप्टरों को लगाया गया और यात्रियों के लिए खाने के पैकेट और पीने का पानी हेलीकाप्टरों से गिराया गया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html