google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अग्रवाल समाज के बहुचर्चित कार्यक्रम "AGRATHAN" साइकिलिंग एवं दौड़ के कार्यक्रम का हुआ आयोजन...

Oct 9, 2023
2 min read




































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

महाराजा अग्रसेन की जयंती के अवसर पर आज रविवार, सुबह 7.00 बजे मरीन ड्राइव में अग्रवाल समाज के बहुचर्चित कार्यक्रम " AGRATHAN" साइकिलिंग एवं दौड़ के कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल युवा मंडल द्वारा संपन्न हुआ।

जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल एवं प्रचार प्रसार प्रमुख आयुष मुरारका ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल डांगी,पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं विशिष्ट अतिथि एस. के.मीणा,आयकर आयुक्त ,के द्वारा फ्लैग ऑफ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि रतन लाल डाँगी ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए युवा मंडल की सर्वसमाज को मतदान के लिए जागरूक करने के उद्देश्य की सराहना करते हुए रायपुर वसीयो को फिट रहने के फ़ायदे भी बताये ।

विशिष्ट अतिथि एस.के. मीना ने कार्यक्रम की सराहना की और इस वर्ष सात लाख नये मतदाताओं को कार्यक्रम के उद्देश्य होप फॉर टुमारो, वोट फॉर टुमारो का ज़िक्र करते हुए अपने मतदान के अधिकार को पूर्ण करने का आह्वाहन किया ।

अग्रवाल सभा के अध्यक्ष विजय अग्रवाल जी ने बताया इस कार्यक्रम में सभी समाज के क़रीब दो हजार लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसमें छात्र छात्राओं सहित महिला वर्ग, पुरुष वर्ग एवं सीनियर सिटीजंस आदि ने भाग लेकर आकर्षक नगद पुरस्कार ट्रॉफी सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में अनेक संस्था का हमको सहयोग रहा जिससे कार्यक्रम सफल हुआ |


1:-इनफिनिटी राइडर्स

2:-येलो आर्मी

3:-साइकस ज़ुंबा क्लास

क्योंकि यह कार्यक्रम सर्व समाज के लिए था इसलिए इस प्रतियोगिता में ओपन केटेगरी ,सीनियर सिटीजन,अग्रवाल समाज के लिए भी अलग केटेगरी थी | सभी केटेगरी में बॉयज़ गर्ल्स को 1st 2nd 3rd प्राइज दिया गया |

लकी ड्रा के माध्यम से 25 सिल्वर कॉइन्स भी प्रतिभागियों को बाँटा गया ।

इस कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के संरक्षक चतुर्भुज अग्रवाल,महामंत्री मनमोहन अग्रवाल , कोषाध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल , युवा मंडल के अध्यक्ष राम अग्रवाल , संगठन मंत्री योगी अग्रवाल ,महामंत्री युवा मंडल सौरभ अग्रवाल कार्यक्रम संयोजक विनीत अग्रवाल, शोभा यात्रा प्रभारी आनंद गोयल,उपाध्यक्ष अकांश गोयल ,सलाहकार आयुष अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल अभिषेक टेकरीवल वेदान्त अग्रवाल अमर अग्रवाल सिए गोपाल अग्रवाल पंकज अग्रवाल विकास सिंघाल संस्कार अग्रवाल एवं सभा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ ही इस कार्यक्रम के सभी स्पॉन्सर्स भी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवम् यातायात विभाग का विशेष सहयोग रहा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html