अग्रवाल सभा रायपुर महाराजा अग्रसेन की 5177वीं जयंती मना रही है.....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
रायपुर/जयंती प्रभारी मनीष अग्रवाल एवं प्रचार प्रसार प्रभारी आयुष मुरारका ने कहा हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम हो रहे हैं | आज बुजुर्गों के सम्मान में रैली निकाली गई, जो अग्रसेन कॉलेज से अग्रसेन धाम तक शहर के चौक-चौराहे से होकर निकली. इस रैली में हर वर्ग के लोग शामिल रहे.
बाइक और कार मिलके 250 गाड़ी शामिल हुई है ।

रैली जब अग्रसेन धाम पहुंची तो जोरदार स्वागत किया गया और अग्रसेन जी महाराज को माल्यापर्ण कर आज के कार्यक्रम की शुरुआत की गई | बता दें कि आज यहां कार्निवाल बाजार, रक्त शिविर, स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है, जहां समाज के 50 से अधिक डॉक्टर सेवाएं दे रहे |

अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने कहा, अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है | अग्रसेन जी को लेकर समाजवाद का नारा भी दिया गया, ‘एक ईंट एक रुपया’ अग्रसेन जी ने कहा था हर आने वाले को एक ईंट और एक रुपया जरूर देना चाहिए. ईंट से वो मकान बना सके और रुपये जिससे वो व्यापार कर सके, इसी नारे के साथ आज रैली निकाली गई. यहां आज कार्निवल का भी आयोजन है, जिसमें लोग आकर खरीदी भी कर सकते हैं और अपनी कला का भी प्रदर्शन कर सकते हैं |

कोषाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल ने कहा, अग्रसेन जयंती पूरे 21 दिन से चल रहा है. लोगों में एक नए उत्साह का संचार हुआ है. लोग उत्साह से भाग ले रहे हैं | महोत्सव में आने वालों की संख्या 10 गुना हो चुकी है | हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं | कार्यक्रम भी अब विस्तार रूप ले चुका है. अग्रसेन धाम में रंगारंग प्रस्तुति हो रही है | हर वर्ग के लोग कार्यक्रम कर रहे हैं, लोगों में काफी उत्साह है | इतना पहले नहीं था जितना अभी देखने को मिल रहा है |

अग्रसेन जयंती कार्यक्रम में अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कैलाश मुरारका,मनमोहन अग्रवाल ,युवा मंडल प्रभारी सुभाष अग्रवाल युवा मंडल अध्यक्ष राम अग्रवाल ,मंडल महामंत्री सौरभ अग्रवाल,कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सोभा यात्रा प्रभारी आनंद गोयल युवा मण्डल सल्हाकर आयुष अग्रवाल ,अकांश गोयल ,विनीत अग्रवाल ,वेदान्त अग्रवाल,कुमार मंगलम अग्रवाल,पीयूष अग्रवाल,सतपाल जैन, योगी अग्रवाल, प्रमोद जैन, कमल अग्रवाल, माया मुरारका, ममता अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, स्वाति तायल, कर्तव्य अग्रवाल, राजेश हेलीवाल, किशन अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, केशरीचंद अग्रवाल, संजय चौधरी, अशोक गोयल, कमल गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, हेमंत मित्तल, राकेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,मनीष सिंहल,सौरभ झुनझुवाला शामिल हुए | इसके साथ ही अग्रवाल महिला मंडल, युवती मंडल, युवा मंडल की टीम की भी सहभागिता रही |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments