google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धूमधाम से मनाई गई अग्रसेन जयंती....

Oct 16, 2023
2 min read












































































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

  • समाज की अगुवाई करने वाला है अग्रसेन: बृजमोहन

  • समाज से एकजुट होने की अपील

  • शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने की जरूरत: बृजमोहन

रविवार ,16 अक्टूबर अग्रवाल समाज के कुलदेवता 1008 श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती महोत्सव बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ कांटाबांजी पश्चिम ओड़िसा में मनाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवक तथा रायपुर दक्षिण से वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन अग्रवाल सभा ट्रस्ट, कांटाबांजी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जस्टिस गौतम सिंह चौरारीय थे। स्थानीय विधायक संतोष सिंह सलूजा के साथ ही कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल थे।

कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन को माला अर्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। उसके बाद मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल को अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने अग्रसेन जयंती और नवरात्रि की बधाई से कार्यक्रम की शुरुआत की।

बृजमोहन ने अग्रवाल समाज को समाज की अगुवाई करने वाला बताया। उन्होंने समाज से एकजुट होने की अपील की जिसके लिए उन्होंने गुरुमंत्र भी दिया।।

बृजमोहन का कहना था कि, समाज का हर एक व्यक्ति जिस दिन समाज के प्रत्येक गरीब बच्चे की शिक्षा, गरीब लकड़ी की शादी की जिम्मेदारी लेगा और जिस दिन किसी गरीब की पैसे के आभाव में मौत नही होने देगा, उस दिन अग्रवाल समाज वास्तव में एकजुट माना जायेगा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक काम करने पर जोर दिया।

बृजमोहन ने बच्चों को संस्कारी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने माता पिता की सेवा को सर्वोपरी बताया। जिसके जरिए समाज और परिवार को एकजुट किया जा सके।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की अग्रसेन महाराज क्षत्रिय थे उनके आदर्शों का पालन करते हुए अगर हर एक वैश्य में क्षत्रिय भाव जाग जाए तो समाज को कोई नहीं हरा सकता।

बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर ट्रस्ट को बधाई दी साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html