google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

टमाटर के बाद अब प्याज रुला सकता,महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र ने उठाए ये कदम.........

Aug 22, 2023
1 min read

























































केंद्र सरकार ने देश से प्याज के निर्यात पर पाबंदियां लगा दी है. सरकार ने घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और इसकी कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए यह कदम उठाया है | मार्केट में जहां टमाटर 100 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं, प्याज के दाम में अचानक से उछाल देखने को मिला है. प्याज की कीमत 40- 50 रुपये किलोग्राम तक पहुंच गई है. प्याज के बढ़ते दामों के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. केंद्र ने प्याज निर्यात पर पाबंदियां लगाई है. सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगा दिया है. केंद्र सरकार का यह फैसला घरेलू बाजार में प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए लिया गया है | केंद्र सरकार ने शनिवार की शाम अधिसूचना जारी कर कहा कि 31 दिसंबर तक प्याज निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लागू रहेगी |


दरअसल, टमाटर के बाद प्याज भी रुलाने की तैयारी में है. बाजार में टमाटर के बाद अगर किसी सब्जी की कीमत बहुत तेजी से बढ़ रही है तो वह प्याज है. अगस्त महीने में प्याज की कीमतों में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, सिंतबर महीने में इसकी कीमत और अधिक होने की संभावना जताई जा रही थी. ऐसे में सरकार ने प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लागू कर लोगों को राहत देने का काम की है.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html