भाजपाईयों के हंगामे के बाद जशपुर के एसपी ने जारी किया अपना बयान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
बीती रात जिले के करडेगा चौकी में भाजपा नेताओं की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए हंगामे के बाद जशपुर एसपी डी रविशंकर का बड़ा बयान आया है। उन्होंने एक बयान जारी कर साफ साफ कहा है कि करडेगा के मामले को बेवजह संप्रदायोक रंग दिया है और ऐसी परिस्थितियों में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
उन्होंने कहा कि जिस मामले को जन्माष्टमी त्योहार से जोड़कर सांप्रदायिकता की स्क्रिप्ट तैयार की गई वो स्क्रिप्ट झूठ का पुलिंदा है ।यह मामला पूरी तरह 2 परिवारों के बीच जमीन विवाद की है । किसी के द्वारा किसी भी पक्ष को जन्माष्टमी त्योहार मनाने से नहीं रोका गया है ना ही इस मामले का सांप्रदायिकता से कोई लेना देना है ।
आपको बता दें कि बीती रात याने बुधवार को करडेगा पुलिस चौकी के बाहर सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे | कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय और जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता भी पहुँच गए । इसके बाद हंगामा थमने के बजाय हंगामा ओर ज्यादा बढ़ गया । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने सीधा सीधा क्षेत्रीय विधायक यूडी मिंज के खिलाफ हमला बोलते हुए बयान जारी किया कि विधायक के समर्थको के द्वारा जन्माष्टमी के लिए मीटिंग कर रहे लोगो के साथ मारपीट की गई और जन्माष्टमी मनाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी ।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments