पोस्टर वार के बाद शिवकुमार बोले, अगले चुनाव में राहुल गांधी करेंगे देश का नेतृत्व.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
नई दिल्ली . कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अगले चुनाव में देश का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी और सांसद राहुल गांधी के पोस्टरों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जारी खींचतान के बीच कहा कि बीजेपी राहुल गांधी की लोकप्रियता से डर गई है क्योंकि भारत जोड़ो यात्रा के बाद सांसद के बारे में जो धारणा बीजेपी ने बनाने की कोशिश की थी, वह बदल गई है। डीके शिवकुमार ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी के बारे में जो धारणा बीजेपी ने बनाने की कोशिश की है, बदल गयी है।
वह ऐसे नेता हैं जिन पर नजर रहेगी। वह अगले चुनाव में देश का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि कांग्रेस और बीजेपी के बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर पोस्टर वॉर जारी है। कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे बड़ा झूठा बताने वाले पोस्टर साझा करने और भाजपा द्वारा राहुल गांधी को नए युग का रावण कहने के एक दिन बाद, शुक्रवार को भी लड़ाई जारी रही और कांग्रेस ने एक पोस्टर साझा किया जिसमें पीएम मोदी को अडानी की कठपुतली के रूप में दर्शाया गया है। तस्वीर में पीएम मोदी अपनी बांहें फैलाए खड़े हैं और उनके नाम पर अडानी लिखा हुआ है।
कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल अक्सर सरकार पर अडानी समूह के साथ संबंध रखने और समूह को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हैं। इसके कुछ घंटे बाद बीजेपी ने इस हमले का जवाब एक पोस्टर शेयर कर दिया, जिसमें राहुल गांधी को अरबपति जॉर्ज सोरोस की कठपुतली के तौर पर दिखाया गया है। सोरोस पर कई बार वैचारिक कारणों से कई देशों की चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए युग के रावण पोस्टर पर तीव्र हमला बोला है। इसके नेताओं ने कहा कि इस टिप्पणी ने उनकी हत्या के लिए सत्तारूढ़ पार्टी के नापाक इरादों को उजागर किया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments