मेवात हिंसा के बाद अब दिल्ली,यूपी और राजस्थान में हाईअलर्ट...

हरियाणा के मेवात-नूंह में सोमवार को शुरू हुई हिंसा गुरुग्राम तक पहुंच गई. भीड़ ने मंगलवार देर रात यहां मस्जिद पर हमला करके मौलवी की हत्या कर दी. इतना ही नहीं दुकानों को भी आग के हवाले किया गया. हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 5 लोगों की मौत हो गई| नूंह में कर्फ्यू लगा दिया गया. हिंसा पर काबू पाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 20 टुकड़ियों को तैनात किया गया है. नूंह, पलवल, मानेसर, सोहाना और पटौदी में इंटरनेट बंद कर दिया गया| अब स्थिति काबू में बताई जा रही है. RAF ने कई जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला. हिंसा के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने आज देशव्यापी प्रदर्शन बुलाया है. उधर, हरियाणा में हिंसा को देखते हुए यूपी के 11 जिलों मे अलर्ट है|राजस्थान मे भरतपुर के बाद अब अलवर में धारा 144 लागू कर दी गई है|






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments