google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

धमाकेदार शतक के बाद श्रेयस अय्यर ने गुस्से की वजह की बयां...

Nov 16, 2023
2 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

नईदिल्ली- भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड को 70 रनों से करारी शिकस्त दी. भारत की इस जीत में मोहम्मद शमी, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अहम योगदान दिया. कोहली ने 113 गेंदों में 117 रन बनाए, लेकिन श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 70 गेंदों में 105 रन स्कोर किए. शतक के बाद अय्यर ने अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है |


टूर्नामेंट की शुरुआत में अय्यर कुछ खास नहीं कर सके थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद अगले मैच में उन्होंने नाबाद 25 रनों की पारी खेली. हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया. लेकिन फिर बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने 19, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 33 और इंग्लैंड के खिलाफ 4 रन बनाए, जिसके बाद आलोचकों ने अय्यर को ट्रोल करना शुरू कर दिया |


लेकिन यहां से अय्यर फॉर्म में वापस लौटे. फिर उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 82, साउथ अफ्रीका के खिलाफ 77, नीदरलैंड्स के खिलाफ नाबाद 128* और सेमीफाइनल में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाए. सेमीफाइनल में ताबड़तोड़ शतक लगाने के बाद अय्यर अपने आलोचकों पर जमकर बरसते हुए दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि मुझे पता था कि मेरा टाइम आएगा |


सेमीफाइनल में शतक के बाद अय्यर ने कहा, “शुरुआती एक-दो मैच में मैंने अच्छा परफॉर्म नहीं किया. मुझे शुरुआत मिल रही थी, लेकिन मैं उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहा था. लेकिन मुझे अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से बाहर नहीं किया गया. इसके बाद मैंन दो खराब पारियां खेलीं, जिसके बाद लो कहने लगे कि मेरे अंदर दिक्कत है. मुझे अंदर ही अंदर गुस्सा आ रहा था, लेकिन मैं दिखा नहीं रहा था. मुझे पता था कि मेरा टाइम आएगा और मैं खुद को साबित करूंगा. अब वक़्त आ गया है |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html