google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चुनाव के बाद मूणत ने परिवार के साथ वक़्त गुजारा....

Nov 19, 2023
1 min read






























पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल भी देखूंगा - मूणत

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दोनो चरण के मतदान सम्पन्न हो चुके हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री और रायपुर पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी राजेश मूणत हल्के फुल्के मूड में नज़र आ रहे हैं। शनिवार को राजेश मूणत ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ वक़्त गुजारते हुए तस्वीर शेयर की। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में वह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गपशप करते नज़र आये।


मूणत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर वह विपक्ष में रहते हुए बीते 3 साल लगातार आंदोलन और अभियानों में व्यस्त रहे हैं। उसके बाद बीते 2 माह से लगातार चुनावी अभियान में व्यस्त रहने के कारण परिवार और मित्रों के साथ वक़्त बिताने का अवसर नही मिल पाया था। उन्होंने बताया कि मतदान खत्म होने के बाद वह काफी रिलेक्स फील कर रहे हैं,इसके साथ वह अपनी जीत को लेकर पूरी तरफ आश्वस्त हैं। मूणत ने कहा कि शनिवार को उन्होंने पूरा दिन परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया औऱ इस दौरान जरा भी राजनीतिक चर्चाएं नहीं हुई। सभी ने एक दूसरे से उनका हालचाल जाना।


मूणत ने बताया कि वह 19 नवम्बर को होने वाले वर्ल्ड कप क्रिकेट फाइनल को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान वह भारत का एक भी मैच नहीं देख सके हैं ,लेकिन ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाला फाइनल मुकाबला जरूर देखेंगे। मूणत ने कहा कि 19 नवम्बर को भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतेगा और छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में परिणाम आएगा।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html