google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी की 140 रैलियां होंगी, टारगेट मेगा प्लान हो गया सेट...पढ़े पूरी खबर

Jan 19, 2024
2 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

नई दिल्ली- राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम करने के बाद BJP 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने वाली है. इसके लिए भाजपा ने मेगा प्लान तैयार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव से पहले देश भर में 140 से अधिक सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेने की संभावना है. भाजपा 4 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान (गांवों की यात्रा अभियान) भी चलाने की तैयारी कर रही है. इस दौरान मतदाताओं को विकास के बारे में और नरेंद्र मोदी सरकार के कार्य और कल्याणकारी पहल को लेकर सूचित करने के लिए भारत के सात लाख गांवों और सभी शहरी बूथों में से प्रत्येक में कम से कम एक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहेगा.

पीएम मोदी करेंगेल 140 रैली इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी सूत्रों ने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैलियों, सार्वजनिक बैठकों और रोड शो का कार्यक्रम करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी 140 से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के प्रभारी नियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी द्वारा मैदान में उतारे गए उम्मीदवारों के साथ बातचीत करेंगे और उनका वास्तविक समय पर आकलन करेंगे.

क्लस्टर प्रभारी से भी पीएम मोदी करेंगे बातचीत एक सूत्र ने कहा, ‘सात से आठ लोकसभा सीटें ऐसे प्रत्येक क्लस्टर का हिस्सा हैं, जिसका नेतृत्व एक स्थानीय भाजपा नेता कर रहा है जो चुनाव नहीं लड़ रहा है. प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम के लिए प्रत्येक क्लस्टर में से कम से कम एक निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और एक बड़ी रैली या कम से कम एक रोड शो भी करेंगे. साथ ही क्लस्टर प्रभारी के साथ-साथ शेष निर्वाचन क्षेत्रों के स्थानीय नेतृत्व के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे.’

11 फरवरी को समाप्त होगा कैंपेन गांव चलो अभियान के तहत यह लक्ष्य तय किया गया है कि पार्टी को हर एक बूथ पर करीब 51 फीसदी वोट मिले. अगर 2019 के चुनाव में यह टारगेट हासिल कर लिया गया हो तो इस बार उसे और आगे पहुंचाना है. पार्टी रणनीतिकारों की तरफ से इस अभियान के लिए टीमों के गठन का तरीका तय किया जा चुका है. इसके तहत राज्य-स्तरीय टीमें बनाई जाएंगी, जिसमें एक संयोजक और चार सह-संयोजक होंगे. जिला स्तरीय टीमों में एक संयोजक और दो सह-संयोजक होंगे. मंडल वाली टीमों में एक संयोजक और एक ही सह-संयोजक होगा. गांव और शहरी टीमों का एक संयोजक होगा. 11 फरवरी को यह कैंपेन समाप्त हो जाएगा.

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html