google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

विधायक के घोषणा के बाद दोन्दे में अनिश्चितकालीन धरना समाप्त....

Jul 22, 2025
3 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

ग्राम दोन्दे खुर्द के ग्रामीण शासन द्वारा नवीन शराब दुकान खोले जाने के अनुज्ञा दिनाँक से लेकर एक सर्वदलीय संघर्ष समिति बनाकर लगातार विरोध दर्ज करा रहे थे एवं अनिश्चित कालीन धरना 28 दिनों तक अनवरत जारी रहा।

इसी बीच गाँव की नारी शक्ति एवं आस पास के गाँव से महिलाओं द्वारा मशाल रैली , एक दिवसीय सांकेतिक धरना एवं लगभग सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा जी के निवास जाकर निवेदन किया गया था कि हमारे गाँव मे शराब दुकान न खोला जाए साथ ही कलेक्टर महोदय से मिलकर भी निवेदन किया गया।

ग्रामीणो द्वारा राजधानी रायपुर पहुचकर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा के नीचे लगभग 3 घंटो तक विरोध शराब दुकान स्थापना के सम्बंध में विरोध दर्ज कराया गया।

ज्ञात हो कि इस नवीन शराब दुकान खोले जाने के विरोध में समीपस्थ ग्राम पंचायतों एवं प्रस्तावित ग्राम पंचायत दोन्दे खुर्द , लालपुर , छपोरा , मटिया , दोन्दे कला द्वारा ग्राम सभा कर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि हमारे गाँव के आस पास नई शराब दुकान न खोला जाए , प्रस्तावित सभी ग्राम सभा की सत्य प्रतिलिपि को कलेक्टर महोदय एवं आबकारी उपायुक्त को संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों द्वारा लिखित ज्ञापन के साथ दिया गया।

लगातार बढ़ रहे जनाक्रोश एवं जनभावनाओं को समझते हुए विगत दिनों ग्राम दोन्दे कला के शाला प्रवेसोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक माननीय अनुज शर्मा जी के द्वारा सार्वजनिक मंच से घोषणा किया गया था कि मेरे रहते ग्राम दोन्दे कला - दोन्दे खुर्द में शराब दुकान नहीं खुलने दूँगा।


किन्तु प्रस्तावित ग्राम दोन्दे खुर्द में लगातार अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा संघर्ष समिति दोन्दे खुर्द एवं ग्रामीण महिलाओं का कहना था कि कोई लिखित आदेश हो या फिर विधायक महोदय जी धरना स्थल पर आकर स्वयं घोषणा करे उसके पश्चात ही हम सब पूर्णतः आश्वस्त होने के बाद अनिश्चित कालीन धरना को समाप्त करेंगे।

उस आग्रह को स्वीकार करते हुए क्षेत्र के माननीय विधायक अनुज शर्मा के द्वारा धरना स्थल पर आकर घोषणा किया गया कि पूर्व में भी संघर्ष समिति के सदस्य एवं ग्रामीण महिलाओं को मेरे द्वारा आश्वस्त किया गया था कि धरना की जरूरत नही है मैं खुद शराब दुकान नही खुलने दूंगा।

विधायक के द्वारा मंच से इस आंदोलन में शामिल सभी नारी शक्तियों एवं संघर्ष समिति को प्रणाम कर अभिनन्दन करते हुए हर्ष के साथ जीत की बधाई देते हुए संघर्ष समिति एवं ग्रामीणों को मिठाई ख़िलाकर आन्दोलन की समाप्ति की घोषणा किया गया।


नारी शक्ति एवं ग्रामीणों द्वारा मंच से क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा एवं संघर्ष समिति के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक उधोराम वर्मा (जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमिटी रायपुर) , पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल , आलोक शुक्ला जी संयोजक छत्तीसगढ़ बचाओ आंदोलन , घनश्याम वर्मा , पूर्व जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती , जनपद सदस्य भगत बंजारे , पूर्व सरपंच अम्मी रेड्डी , सतनामी समाज ग्राम दोन्दे खुर्द , यादव समाज ग्राम दोन्दे खुर्द का शॉल और श्रीफल भेंटकर ससम्मान आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया।


संघर्ष समिति का कहना है कि ये उनके सफल नेतृत्व एवं संघर्ष की जीत है जिसमें नारी शक्ति ने शराब रूपी दानव को परास्त करने के लिए बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता प्रदान किया। महिलाओं का कहना है शराब दुकान खुलने से सबसे ज्यादा प्रभावित एवं प्रताड़ित हम महिलाये ही होते।


इस कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दिलेन्द्र सेन , जनपद उपाध्यक्ष दिनेश खूंटे , ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा , सरपंच संघ के अध्यक्ष अरविंद ठाकुर , गाँव के सरपंच अशोक साहू , छपोरा सरपंच राजकुमार भारती , पूर्व छपोरा सरपंच मोती साहू , मटिया सरपंच प्रतिनिधि भीम वर्मा , मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा , महामंत्री चंद्रशेखर वर्मा , पूर्व सरपंच सियाराम बंजारे , दीपा साहू , पद्मावती यादव , राजकुमारी घृतलहरे , सुरेखा ध्रुव , मीना क्षेतिजा , सुमित्रा साहू , कविता दास , उमा निषाद , रंजीता ,खेमिन , माधुरी लोधी , गीता गुप्ता , विजयलक्ष्मी साहू , सरिता साहू , रेखा गुप्ता , पूजा टंडन , उर्मिला , सूरज टंडन , कमल भारती , लालू थवाईत , वासु रेड्डी , देवकुमार चतुर्वेदी सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाये शामिल रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html