मंत्री पद की शपथ लेने के बाद टंक राम वर्मा का गृहग्राम में हुआ भव्य स्वागत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलौदाबाजार - बीजेपी की सरकार में छत्तीसगढ़ में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बलौदाबाजार विधायक टंक राम वर्मा रविवार को पहली बार अपने गृहग्राम पलारी विकासखंड के ग्राम सैहा पहुंचे। गृहग्राम पहुंचते ही उनके स्वागत के लिए पूरा गांव उमड़ पड़ा। पूरे गांव में जमकर आतिशबाजी की गई और ढोल-नगाड़े के साथ गांव वालों ने उनका भव्य स्वागत किया।
गृह ग्राम पहुंचते ही मंत्री टंक राम वर्मा ने अपने गांव के कुलदेवी के मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उनके परिजनों ने आरती उतारकर उनका घर में स्वागत किया। इस बीच उनकी बड़ी बहन भावुक होकर खुशी से उन्हें गले से लगा लिया। वहीं गांव के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments