google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बर्फबारी के बाद ऊपरी इलाकों में हुआ पारा माइनस...

Dec 10, 2023
2 min read





































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कुल्लू- प्रदेश भर में ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बीते दिनों बर्फबारी होने से समूचे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है, वहीं बर्फबारी के बाद ऊपरी इलाकों में भी पारा माइनस हो चुका है। इसके चलते नदी-नाले और झीलों का पानी भी जमना शुरू हो गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को अब पेयजल के लिए भी काफी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन दिनों लाहुल-स्पीति में मौसम साफ चल रहा है, लेकिन सुबह व शाम कड़ाके की ठंड के चलते पेयजल पाइप का जमना शुरू हो गई है। ऐसे में अब स्थानीय लोगों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं।


इसके अलावा लाहुल-स्पीति के योचे गांव की बात करें, तो यहां पर भी लोगों ने अब अपना पलायन शुरू कर दिया है, क्योंकि बर्फबारी के दिनों में यहां लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। लाहुल घाटी की दारचा पंचायत के योचे गांव की आबादी 119 लोगों की है। स्थानीय ग्रामीण के अनुसार इस समय योचे गांव से 82 लोग बाहर हैं। इसमें कुछ सरकारी कर्मचारी और बाहर पढऩे वाले बच्चे शामिल हैं, लेकिन योचे गांव के करीब 62 लोगों को मुलभूत सुविधाओं के अभाव में गांव से बाहर जाना पड़ा है।


दारचा पंचायत के पूर्व प्रधान बलदेव का कहना है कि योचे गांव दुर्गम है और इस गांव में स्वास्थ्य सुविधा संचार सेवा न होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। इसके अलावा ग्रामीणों के बीमार होने की हालत में उन्हें दवाई के लिए 12 किलोमीटर दूर पीएचसी दारचा जाना पड़ता है।


गांव में संचार व्यवस्था ठीक न होने का कारण लोगो को फोन करने और सुनने के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। कई बार गांव की यह समस्या सरकार तक रखी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं अटल टनल लाहुल के लोगों के लिए किसी बरदान से कम नहीं है। इससे घाटी के लोगों को काफी राहत मिली है, लेकिन घाटी के दुर्गम इलाकों में अभी भी हालात बेहतर नहीं हैं। बर्फबारी के बाद अब घाटी के इलाकों का तापमान माइनस 5 से 30 तक जा रहा है, जिस कारण पेयजल पाइप जम रही है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html