दिल्ली पहुंचकर केजरीवाल के समक्ष ममता मीना ने ली आप की सदस्यता.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
टिकट वितरण से नाराज चंाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समक्ष आम आदमी पार्टी का थामन थाम लिया। चांचौड़ा में भाजपा द्वारा टिकट वितरण से नाराज होकर श्रीमती मीना ने बगावती सुर अपनाते हुए आप पार्टी से अपने दावेदारी ठोंक दी है।
इसी के साथ अब चांचौड़ा में मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। इसके पूर्व विगत दिवस श्रीमती मीना ने विधानसभा क्षेत्रभर में जनादेश यात्रा निकाली। वहीं भोपाल पहुंचकर टिकट वितरण तथा पार्टी में उपेक्षा से नाराज होकर अपने समस्त पदों से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ उनकी आप में जाने की अटकलें लगाई जा रही थी। गुरुवार को ममता मीना एवं उनके पति पूर्व आईपीएस रघुवीर सिंह मीना ने दिल्ली में सीएम केजरीवाल के समक्ष आप पार्टी की सदस्यता ली। यहां केजरीवाल ने दोनों को आप पार्टी का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments