नाबालिक से दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत घर के पास छोड़ा...

बिहार के दरभंगा जिले से मानवता को शर्मशार करती एक घटना सामने आई है, यहाँ दो युवकों ने एक 15 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया।
मिली जानकारी के अनुसार दरभंगा जिले के बहेरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा डालकर उसे सुनसान जगह ले गये और उसका यौन उत्पीड़न करते रहे, जब तक वह बेहोश नहीं हो गई। पीड़िता का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है और फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
बहेड़ा थाने में दर्ज लिखित शिकायत के अनुसार, पीड़िता शौच के लिए पास के खेत में गई थी, जहां दो आरोपियों शिवम कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह बंद कर एक सुनसान जगह पर ले गए। यौन उत्पीड़न के बाद, उन्होंने उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। तब तक वह बेहोश हो गयी. आरोपी ने अपराध को अंजाम देने के बाद उसे उसके घर के पास फेंक दिया और भाग गया। पीड़िता के माता-पिता, जो उसकी तलाश कर रहे थे, घर के पास उसे बेहोशी की हालत में पाया और तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल किया। बहेरा पुलिस स्टेशन के एसएचओ बी.के.ब्रजेश ने कहा, "हमने पॉक्सो अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की है और आरोपीयों की तलाश है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments