google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

मेकाहारा के बाद DKS पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मरीजों की सुविधाओं का कर रहे निरीक्षण......

Jan 2, 2024
1 min read


























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

प्रदेश के नए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विभागीय कामकाज शुरू करने के बाद अस्पतालों का औचक निरीक्षण रहे है. इसी कड़ी में आज उन्होंने शास्त्री चौक में स्थित दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आए मरीज़ और उनके परिजनों से रूबरू होकर उनका हाल जाना. इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री ने आंबेडकर अस्पताल पहुंचकर कर अस्पताल का दौरा किया था |


औचक निरीक्षण पर डीकेएस पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, मैं कार्रवाई करने के लिए नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारने के लिए आया हूं. हम प्रदेश की 3 करोड़ जनता को सरल सुलभ और अच्छी स्वास्थ्य व्यवस्था देने के संकल्प को लेकर काम कर रहे है. अगर किसी विशेषज्ञ की कमी है या कोई और कमी है तो उसे कैसे सुधारा जा सकता है. इस पर लगातार फीडबैक ले रहे है. हमारी प्राथमिकता है कि प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए बाहर जाना ना पड़े |


इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मंत्रालय महानदी भवन में पदभार संभाला. इसके बाद उन्होंने मंत्रालय में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली. स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों सहित विभागीय कार्यों की विस्तार से जानकारी ली. बैठक में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले भी मौजूद थीं. उन्होंने अधिकारियों से राज्य के सभी जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html