LPG सिलेंडर के बाद अब पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम...

महंगाई से लोग परेशान हैं, अगले 10 महीने में लोकसभा से लेकर आधे दर्जन से ज्यादा राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हैं. ऐसे में जनता को राहत देने के लिए बड़े फैसले लिए जा रहे हैं. पिछले दिनों अचानक एलपीजी की कीमतों में बड़ी कटौती कर दी गई. अब जनता पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की उम्मीद लगाई बैठी है |
हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती को लेकर सरकार ने कोई संकेत नहीं दिया है. लेकिन घरेलू ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने अनुमान लगाया है कि दिवाली के करीब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 से 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments