google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला को मारकर बैग में भरा, फ्लाइट से आरोपी तक पहुंच ही गई पुलिस...

Nov 27, 2023
2 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

दिल्ली के विश्वास नगर इलाके में एक बैग के अंदर महिला का शव बरामद हुआ था। अब इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महिला के मंगेतर को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। दरअअल पुलिस को शक था का कि महिला की हत्या उसके मंगेतर ने ही की है। वारदात के बाद से ही वो फरार बताया जा रहा था। हालांकि घटना के एक दिन बाद यानी सोमवार को ही आरोपी मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला की हत्या करने के बाद आरोपी ट्रेन से मुंबई के लिए फरार हो गया था।


पुलिस को 26 नवंबर को शाम 4.30 बजे एक कमरे में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैग से शव बरामद किया था। पुलिस ने इस केस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें ये पता चला कि आरोपी महिला का मंगेतर हैं और वो मुंबई भाग गया है, तुरंत पुलिस की एक टीम भी फ्लाइट से मुंबई पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुल्तान के रूप में हुई है।


शाहदरा के डिप्टी कमिश्न रोहित मीना ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के दौरान आरोपी ने महिला का गला घोंटकर हत्या करने की बात कबूल ली है। हालांकि हत्या के पीछे का सटीक कारण विस्तार से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा। संदिग्ध बैग की जानकारी पुलिस को वहां काम करने वाले एक डिलीवरी एजेंट ने दी थी। वो महिला भी वहां काम करने वाले एक दूसरे शख्स की दोस्त थी। महिला के गले में दुपट्टा बंधा हुआ पाया गया था, जिससे पता चला कि इसका इस्तेमाल उसका गला घोंटने के लिए किया गया था। इसके बाद फर्श बाजार पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html