google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद किनारे खड़ी 2 अन्य गाड़ियों से टकराई, 2 पुलिस कर्मियों की मौत...

Jan 8, 2024
2 min read


































ब्रेकिंग ADN न्यूज़  :-

गाजियाबाद - गाजियाबाद में बीती देर रात सड़क हादसे में दिल्ली और यूपी पुलिस के एक-एक जवानों की मौत हो गई। जिस बिल्डर की सुरक्षा में यह दोनों पुलिसकर्मी तैनात थे, वह और उसका ड्राइवर बच गए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कनावनी पुलिया के पास अचानक एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़ी दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई। गाड़ी में पीछे बैठे दोनों पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी में आगे बैठे बिल्डर और ड्राइवर सुरक्षित बच गए।


इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में स्थित सीआईएसफ रोड की तरफ जा रही एक इनोवा गाड़ी में शालीमार गार्डन निवासी बिल्डर निखिल चौधरी बैठे थे। गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था, जबकि गाड़ी के पीछे की सीट पर उनकी सुरक्षा में लगे दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल जय ओम शर्मा और उत्तर प्रदेश के कांस्टेबल जगवीर राघव बैठे हुए थे।


कनावनी पुलिया के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर बाई तरफ डिवाइडर से टकराने के बाद दाई तरफ खड़ी दो अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इस भीषण हादसे में इनोवा गाड़ी में पीछे बैठे दोनों पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर और बिल्डर को मामूली चोट आई है।


सूचना पाकर मौके पर पहुंचे इंदिरापुरम थाना प्रभारी जितेंद्र दीक्षित और एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मृतक पुलिसकर्मियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया की दुर्घटना की जांच की जा रही है। आस पास लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है साथ ही इस दुर्घटना में चालक और बिल्डर सुरक्षित हैं। इस हादसे में दोनों पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html