google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

इजराइली सेना गाजा के बाद दक्षिणी गाजा भी खाली कराने जा रही...

Nov 17, 2023
1 min read








































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

अंकारा- इजराइली सेना उत्तरी गाजा के बाद अब दक्षिणी गाजा भी खाली कराने जा रही है। टाइम्स ऑफ इजराइल में जानकारी के मुताबिक इजराइल की डिफेंस फोर्सेस ने दक्षिणी गाजा के खान युनिस में अरेबिक भाषा में लिखे पर्चे गिराए हैं। उत्तरी गाजा में जमीनी घुसपैठ से पहले इजराइल ने वहां भी पर्चे गिरवाकर लोगों से इलाका खाली करने की अपील की थी। खान युनिस में गिराए पर्चों पर लिखा है कि जो भी हमास के नेताओं या उनके कमांड सेंटर के आस-पास मौजूद है वो अपनी जान जोखिम में डाल रहा है।


वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि जंग के बाद फिलिस्तीन देश का अस्तित्व बना रहना चाहिए। दरअसल, नेतन्याहू का कहना है कि जंग के बाद गाजा पर उनकी सेना का कब्जा होगा। दक्षिणी गाजा खाली करने के इजराइली सेना के फरमान के बाद इस इलाके पर कंट्रोल की चिंता और बढ़ गई है। इधर, इजराइल-हमास जंग के 41वें दिन इजराइल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमास चीफ इस्माइल हानिये के घर पर फाइटर जेट से हमला किया। सेना ने दावा किया है कि हमास इस घर में अपने लड़ाकों के साथ मीटिंग करता था।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html