हत्या की वारदात को अंजाम देकर शव को बिटौड़े में रखकर जलाया...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सहारनपुर - सहारनपुर जनपद में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया गया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव महिला का है या फिर पुरुष का इसकी पहचान नहीं की जा सकी है।
मिली जानकारी के अनुसार, जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर में हत्या के बाद बिटौड़े में शव जलाने की सनसनीखेज वारदात हुई है। शव इतनी बुरी तरह जल गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। शव महिला का है या फिर पुरुष का यह पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। थाना सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर-नकुड़ मार्ग पर गांव बहलोलपुर के समीप आज सुबह तीन बजे ग्रामीणाें ने बिटौड़ा जलता हुआ देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई तो बिटौड़े के अंदर जला हुआ शव मिला। यह देखकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बिटौड़े से शव को निकलवाया, लेकिन शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। इतना भी पता नहीं लग पा रहा था कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र से कोई महिला या पुरूष लापता तो नहीं है। घटनास्थल की तरफ जाने वाले सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस देख रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments