google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

आखिर ATM मशीन में आग कैसे लगी, 21 लाख से ज्यादा की रकम स्वाहा...

Jan 16, 2024
1 min read



























ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

मुंबई - ATM में लूट का प्रयास करने की कोशिश में 21 लाख रुपये से ज्यादा की रकम राख हो गई। घटना रविवार सुबह महाराष्ट्र की है। अपराधियों ने ATM में पहचान से बचने के लिए CCTV कैमरा और रिकॉर्डिंग डिवाइस को भी तबाह कर दिया है। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डोंबिवली पश्चिम के महात्मा फुले रोड स्थित ATM कियोस्क में आग लग गई। घटना देर रात 1 या 2 बजे के आसपास हुई है। पुलिस का कहना है कि मौके पर गैस कटर और अन्य औजार मौके से मिले हैं। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि लूट के दौरान मशीन में आग लग गई। कैश निकालने पहुंचे एक शख्स ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। पुलिस का कहना है कि लुटेरों ने कियोस्क में जाने के लिए शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद मशीन से कैश निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लिया गया। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि ऐसा लगता है कि मशीन से पैदा हुई गर्मी ने मशीन में आग भड़का दी। पुलिस का कहना है कि मशीन पूरी तरह खराब हो चुकी है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html