google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

अफगानिस्तान की आठ विकेट से बेमिसाल जीत, पाकिस्तान को दी शिकस्त.....

Oct 25, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

विश्व कप क्रिकेट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को 8 विकेट से पराजित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 282 रन बनाए। अफगानिस्तान ने 49 ओवर में मात्र दो विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।


283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे अफगानिस्तान की टीम को कहीं भी परेशानी नहीं हुई। पाकिस्तान के विश्व स्तरीय गेंदबाज अफगानिस्तान बल्लेबाजों के आगे टिक नहीं सके। अफगानिस्तान की ओपनिंग जोड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने 127 गेंद में 130 रन की ओपनिंग साझेदारी करके अफगानिस्तान को ठोस शुरुआत दी। अफगानिस्तान का पहला विकेट रहमानुल्लाह के रूप में गिरा। उन्हें शाहीन अफरीदी की गेंद पर उसामा मीर ने कैच किया। रहमानुल्लाह ने 53 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की सहायता से शानदार 65 रन बनाए।


अफगानिस्तान का दूसरा विकेट 34वें ओवर में गिरा जब हसन अली की गेंद पर इब्राहिम जादरान मोहम्मद रिजवान को कैच दे बैठे। उन्होंने 113 गेंद में 10 चौकों की सहायता से शानदार 87 रन बनाए। इसके बाद पाकिस्तान अफ़गानिस्तान जैसी छोटी टीम के सामने विकेट को तरस गया। रहमत शाह और हसमतुल्लाह शाहिदी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बेहतरीन तरीके से खेला और कोई मौका नहीं दिया। दोनों ने मैदान में चारों तरफ बेहतरीन शॉट लगाए और अपनी टीम को जीत की दहलीज पर ले जाकर खड़ा कर दिया। रहमत शाह ने 80 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की सहायता से 77 रन बनाए। हसमतुल्लाह शाहिदी ने 43 गेंद में 4 चौके की सहायता से 48 रन का योगदान दिया दोनों बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहे।


इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। एक समय लग रहा था कि पाकिस्तान अपना रन रेट बेहतर करने के लिए कमजोर टीम के सामने विशाल स्कोर खड़ा करेगा। लेकिन जैसे-जैसे पारी आगे बढ़ती रही पाकिस्तान की टीम की धीमे खेलने की कमजोरी सामने आई। पाकिस्तान के ओपनर अब्दुल्ला शफीक ने 75 गेंद में पांच चौके और दो छक्के की सहायता से 58 रन बनाए। उन्हें नूर अहमद ने पगबाधा आउट कर दिया। कप्तान बाबर आजम ने भी 92 गेंद में चार चौके और एक छक्के की सहायता से 74 रन बनाए।


उन्हें नूर अहमद की गेंद पर मोहम्मद नबी ने कैच कर लिया। निचले क्रम में शादाब खान ने 38 गेंद में 40 रन बनाए। उन्हें नवीन उल हक ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच करवा दिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने निचले क्रम में दो चौके और चार छक्के की सहायता से 27 गेंद में 40 रन की विस्फोटक पारी खेली और पाकिस्तान का स्कोर 282 तक पहुंचने में मदद की। उन्हें भी नवीन उल हक ने अजमतुल्लाह के हाथों कैच करवा दिया। अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए नवीन उल हक को दो, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह को एक-एक विकेट मिले।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html