न्याय व्यवस्था का आधार स्तंभ है अधिवक्ता - अधिवक्ता किशोर ताम्रकार....
पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-
अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए हूं प्रतिबद्ध - किशोर ताम्रकार
वकील कालोनी बनाने और वकील सुरक्षा कानून लागू करने सरकार से करेंगे मांग
रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 6 फरवरी 2024। जिला अधिवक्ता संघ रायपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष 2024 के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदार वरिष्ठ अधिवक्ता किशोर ताम्रकार लगातार वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्तगणों से संपर्क वोट की अपील कर रहे है। इस दौरान उन्होंने कहा जिला अधिवक्ता संघ रायपुर का गौरवशाली इतिहास है इसकी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। मुझे गर्व है कि इस इतिहासिक अधिवक्ता संघ का मैं भी एक सदस्य हूं और पिछले 29 वर्ष से वकालत का व्यवसाय करते हुए लोगों न्याय दिलाने का काम कर रहा हूं।
उन्होंने कहा दुःख इस बात की है कि दूसरों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं के हितों की लड़ाई मुखर होकर लड़ने वालों की आवश्यकता है, सरकार समाज के सभी वर्गों को आवश्यकता अनुसार सुविधाएं देती है उनको विकास करती है पर न्याय व्यवस्था के आधार स्तंभ अधिवक्ताओं के साथ दोहरा मापदंड अपनाया जाता है और अधिवक्ता परिवार ठगा सा महसूस करते है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का सबसे बड़ा अधिवक्ता संघ के सदस्य आज भी मूलभूत सुविधा पार्किंग, साफ पेयजल, वकीलों की पर्याप्त बैठक व्यवस्था से वंचित है। इसके अतिरिक्त पत्रकार और पुलिस कालोनी की तर्ज में वकीलों को भी सरकार के द्वारा वकील कालोनी का निर्माण की जरूरी है, पत्रकार सुरक्षा कानून की तरह अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू होनी चाहिए। उन्होंने कहा चुनाव जीतने के बाद वकीलों के अधिकार के लिए संघर्ष करूंगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)





Comments