विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विशेष पहल, पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाये ये बेहद आसान ट्रिक्स...

पत्रकार अमृतेश्वर की कलम से :- गत दिनांक 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जा रहा है। हमारे प्राकृतिक संसाधनों और प्रकृति के संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जुलाई को मनाया जाता है। हम सभी जानते हैं कि पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में प्रकृति की भूमिका महत्वपूर्ण है, यह नेचर ही है जिससे हमें भोजन, पानी, हवा और आवास मिल पाता है। इतना ही नहीं नेचर के कारण ही जलवायु अनुकूल रहता है और हम तमाम प्राकृतिक आपदाओं, जैसे जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, वनों की कटाई, आदि से बचे रहते हैं।
ऐसे में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस इसी नेचर के कंजर्वेशन पर जोर देता है। इस दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से सभी आयु वर्गों के लोगों में प्रकृति के संरक्षण हेतु जगारूकता फैलाई जाती है और इसके महत्व को समझाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वे कौन से 5 बेस्ट तरीके हैं जिनसे हम अपने पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं:-
1. कार्बन फुटप्रिंट को कम करें
प्रकृति के संरक्षण के लिए सबसे जरूरी है कि कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जाए। हम सभी कार्बन फुटप्रिंट को अपनी रोजमर्रा के जीवन में बदलाव करके कम कर सकते हैं। कार्बन फुटप्रिंट को कम करने से अर्थ है अपनी डेली लाइफ में कार्बन उत्सर्जन वाले कार्यों को कम से कम से करें - जैसे व्हीकल ड्राइविंग, कार्बन पैदा करने वाली ऊर्जा संसाधनों का उपयोग, आदि।
2. जल का संरक्षण करें
जल हमारे सबसे जरूरी प्राकृतिक संसाधनों में से एक है, लेकिन विडंबना यह है कि इसमें कमी होती जा रही है। अपनी डेली लाइफ में शॉवर के कम इस्तेमाल, वाटर लीक को रोककर, आवश्यकता अनुसार ही लॉन आदि में पानी का छिड़काव, आदि के जरिए जल का काफी संरक्षण कर सकते हैं।
3. रिसाइक्लिंग
नैचुरल रिसोर्सेस की रिसाइक्लिंग करके हम प्राकृतिक संसाधनों को बर्बादी रोक सकते हैं। पेपर, प्लास्टिक, मेटल, ग्लास आदि की रिसाइक्लिंग से नेचर का संरक्षण कर सकते हैं। हमें अपनी डेली लाइफ में रिसाइकिल किए उत्पादों को अपनाना चाहिए।
4. सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल
हमें किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते समय ऐसे उत्पादों का चुनाव करना चाहिए जो कि लंबे समय तक उपयोगी (Sustainable) हों। साथ ही, यह भी ध्यान देना चाहिए कि ये उत्पाद इन्वार्यमेंट फ्रेंडली तरीके से बनाए गए हों।
5. पर्सनली नेचर कंजर्वेशन के लिए प्रयास करें
हम सभी को कुछ न कुछ प्रयास अपने व्यक्तिगत स्तर पर प्रकृति के संरक्षण के लिए करना चाहिए। चाहें तो किसी पर्यावरण संरक्षण में लगे संगठन से भी जुड़ सकते हैं। इस तरह के कार्यों के लिए दान देना और कार्यक्रमों में हिस्सा लेना हमारे प्रकृति संरक्षण के प्रयासों में कारगर साबित हो सकते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments